फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब फेंकने के मामले में तीन संदिग्ध लोगों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना मितौली पुलिस ने देवर-भाभी पर तेजाब फेंके जाने के मामले में तीन संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

थाना मितौली के गांव कपरहा निवासी 40 वर्षीय एक ग्रामीण और उसकी 50 वर्षीय भाभी शुक्रवार की रात गांव के बाहर बनी झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे किसी व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। इस घटना में देवर और भाभी दोनों ही झुलस गए। झुलसे ग्रामीण का लखनऊ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। परिवार वालों के किसी रंजिश से इनकार करने से पुलिस संशय में है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक पुलिस को ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस तेजाब फेंकने वाले और उसके पीछे की वजह का पता लगा सके। एसपी विजय ढुल ने बताया कि मितौली पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें