फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्ष भिड़े, आरोप-प्रत्यारोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी रोड पर सोमवार शाम को टहलने निकले एक युवक को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को उठा लाई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने उनके ही लोगों को कोतवाली में बंद कर उत्पीड़न किया। देर रात तक कोतवाली में हुए हंगामे के बाद विधायक अरविंद गिरि के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका। इधर पीड़ित पक्ष की तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी जाहिद अली की पत्नी हुसन जहां ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात आठ बजे उनका पुत्र सुल्तान अपने दोस्त गौतम की मोहम्मदी रोड स्थित सर्विस स्टेशन पर गया था, जहां दो लोगों ने पकड़ लिया और पड़ोस की कॉलोनी में घर ले जाकर मारपीट की, जिससे सुल्तान को अंदरूनी चोटें आई हैं।
इसी मोहल्ले के संजय ने कोतवाली में उन्हीं दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर में कहा है कि उसे भी पकड़कर मारा पीटा है। घर में बंधक बनाकर मारपीट की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बैठाकर अन्य की तलाश कर उन्हें भी घरों से उठा लिया।
विज्ञापन

भाजपा विधायक अरविंद गिरि के साथ रहने वाले दिलीप यादव का कहना है कि पुलिस ने उनके लोगों के साथ ज्यादती की है। उनके समर्थन में कोतवाली गए लोगों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। अपने कार्यकर्ताओं के कोतवाली में बंद होने की सूचना पर रात एक बजे पहुंचे विधायक ने पुलिस से दोनों पक्षों की जानकारी की और उन्हें छुड़वा दिया। पीड़ितों को कहना है कि पुलिस ने तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव का सीयूजी नंबर न उठने से उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन

मामला उनकी जानकारी में नहीं है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी का भी बेवजह उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
-आरके वर्मा, सीओ, गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें