फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडियो वायरल: सांसद का रौब दिखा पुलिस के नाम पर काम कराने का मांगे 50 हजार रुपये, आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। लेनदेन के मामले में सांसद का रौब दिखाकर एक युवक ने मामला निपटाने के लिए आरोपी युवक से पुलिस के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे। गुरुवार को दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रुपये मांगने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव लालपुर निवासी खुर्शीद और श्यामसुंदर के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद था। श्यामसुंदर ने खुर्शीद के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस कई बार खुर्शीद के घर गई, लेकिन वह नहीं मिला। खुर्शीद ने मामले को निपटाने के लिए गांव के ही एक युवक से कहा। आरोप है कि उस युवक ने दस हजार रुपये लेकर मामले में सुलह कराने का आश्वासन दिया। गुरुवार शाम एक बार फिर झंडी पुलिस खुर्शीद के घर पहुंची। पुलिस को देखकर खुर्शीद गांव में किसी के यहां चला गया और युवक के पास फोन लगाया। युवक ने कुछ देर बाद खुर्शीद को फोन किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो के अनुसार युवक ने सांसद का नाम लिया और उसके बाद कोतवाली में सांसद से फोन कराने की बात कही। उसके बदले पुलिस को रुपये देने के लिए 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। इस बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। झंडी चौकी पुलिस ने सांसद के नाम का रौब दिखाने वाले युवक बबलू को हिरासत में ले लिया। झंडी चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी को निघासन कोतवाली भेज दिया गया है। उसके ऊपर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें