संपूर्णानगर के सुमेरनगर में बरामद मटर के साथ एसएसबी जवान।
- फोटो : LAKHIMPUR
संपूर्णानगर। एसएसबी ने बाइक और कार से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में चाइनीज मटर बरामद की है। बाइक और पिकअप समेत मटर का सीजर बनाकर कस्टम पलिया को सौंप दिया है।
सुमेरनगर स्थित एसएसबी चौकी के जवानों ने नेपाल से आ रहे एक बाइक सवार युवक को पिलर संख्या 764/5 के पास रोका। बाइक पर लदी बोरी चेक की तो उसमें डेढ़ क्विंटल चाइनीज मटर बरामद हुई है। उधर, भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 774 के पास शारदापुरी एसएसबी के जवानों ने पिकअप को रोककर तलाशी ली तो उसमें 32 क्विंटल मटर बरामद की। जवानों ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों ने अपना पता खजुरिया बताया। एसएसबी ने कार और पिकअप समेत माल का सीजर बनाकर कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया है।