फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर एफआईआर कराने में फंसा पेंच, बीएसए का इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कुंभी ब्लॉक के एक शिक्षक द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी के पदनाम की फर्जी मुहर और दस्तखत बनाए जाने के मामले में बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि आरोपी शिक्षक ने वित्त एवं लेखाधिकारी के पदनाम और हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया है, इसलिए उन्हीं को संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करानी होगी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन समेत अन्य विभागीय कार्रवाई की जा सकेगी। इसके बाद वित्त एवं लेखाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ स्वयं तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

कुंभी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मूड़ा माफी में सहायक अध्यापक पद पर तैनात अनुज मिश्रा निवासी मोहल्ला राजगढ़ (निकट बुद्ध बिहार मंदिर) ने कानपुर की स्पार्कल अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से 20 लाख रुपये का ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। आरोपी शिक्षक ने आफिशियल अंडर टेकिंग के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी के पदनाम की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर से पत्र भी तैयार किया था। वित्त एवं लेखाधिकारी के पास कंपनी ने सत्यापन के लिए अभिलेख भेजे, तो इस मामले का खुलासा हुआ था। वित्त एवं लेखाधिकारी ने इस मामले के पीछे बड़े रैकेट के काम करने की संभावना जताते हुए बीएसए को पत्र भेजकर शिक्षक के खिलाफ पुलिस जांच कराने की मांग की थी। बीएसए ने अपनी ओर से शिक्षक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई किए जाने से इनकार किया है और कहा कि आरोपी शिक्षक ने वित्त एवं लेखाधिकारी के पदनाम-हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया है। इसलिए उन्हें ही संबंधित थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करानी होगी। इसके बाद ही शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय और पुलिस कार्रवाई करने के लिए बीएसए को पत्र भेजा था, जिसमें विभागीय कार्रवाई उन्हीं को करनी है। पदनाम की मुहर-हस्ताक्षर दुरुपयोग करने के मामले में शिक्षक के खिलाफ जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलीप कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें