फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में पुलिस के सामने बैरियर तोड़कर बोलेरो ले भागा चोर

विज्ञापन
बिजुआ में बोलेरो चोरी की घटना के बाद परवेज के घर पर उनके शुभचिंतक - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। भीरा इलाके में चोरों के हौसले देखिए, एसपी, बिजुआ पुलिस चौकी पर सीओ के साथ पुलिसिंग देख रहे थे, उधर चंद कदम की दूरी पर चोर एक बोलेरो चोरी की जुगत में था, एसपी के जाने के चंद मिनट बाद ही चोरों ने हाईवे पर एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो पार कर दी। लेकिन वाहन मालिक के तुरंत चौकी पर बैठे सीओ के पास पहुंचने से अलर्ट हुई पुलिस को देख चोर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

परवेज खान का घर पुलिस चौकी से चार सौ मीटर दूरी पर हाईवे के किनारे ही बना है। उनकी बोलेरो घर के बाहर खड़ी थी। बुधवार रात करीब 2:20 बजे वह बोलेरो स्टार्ट होने की आवाज सुनकर जागे, तो देखा कि एक शख्स उनकी बोलेरो स्टार्ट कर रहा है, जब कि कुछ दूूरी पर दूसरी गाड़ी खड़ी थी। उन्होंने गाड़ी जाते देखकर मदद के लिए बाइक से पड़ोस की पुलिस चौकी पर पहुंच गए। पुलिस चौकी पर कुछ देर पहले ही एसपी सतेंद्र कुमार सीओ गोला के साथ आए थे, और पुलिसिंग चेक कर रहे थे। एसपी यहां से गुजर गए थे, लेकिन सीओ गोला आरके वर्मा चौकी पर बैठे थे। उन्होंने परवेज की बात सुनकर गश्त पर मौजूद भीरा थाना इंचार्ज अजय राय समेत पड़ोसी थाना पुलिस को चोरी जा रही बोलेरो का नंबर जारी कर सतर्क किया। बोलेरो लखीमपुर की ओर जा रही थी, और इत्तेफाक से भीरा इंचार्ज उसी रास्ते पर पड़रिया में थे। पुलिस ने पड़रिया तुला मे लगा बैरियर गिराकर बोलेरो का रोकने का प्रयास किया, लेकिन चोर उनके सामने ही फिल्मी स्टाइल में बैरियर तोड़ कर भाग निकला, इस दौरान बोलेरो का सामने का शीशा भी टूट गया। भीरा पुलिस ने चोरी जा रही बोलेरो का पीछा किया। पीछे पुलिस देखकर चोर ने बोलेरा मलूकापुर मोड़ से दुजईपुरवा गांव की ओर मोड़ दी, आगे रास्ता खराब होने के कारण वह बोलेरो गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस रात को ही बोलेरो लेकर थाने चली गई, अभी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें