फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बुजुर्ग महिला का गड्ढे में दबा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन/ ढखेरवा (लखीमपुर खीरी)। हफ्ते भर पहले रहस्यमय हालात में लापता हुई बुजुर्ग महिला का शव सोमवार की शाम गांव के बाहर आम के बाग में गड्ढे के अंदर दबा मिला है। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने गड्ढे से शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

थाना निघासन की पढुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नवाजपुरवा मजरा ढखेरवा नानकार निवासी 75 वर्षीय दुलारा देवी उर्फ छोटकन्नी पत्नी छोटेलाल इसी आम के बाग में रहती थीं। पास में ही अलग घर बनाकर परिवार के अन्य लोग रहते हैं। परिवार वालों के मुताबिक हफ्ते भर पहले दुलारा देवी रहस्यमय हालात में लापता हो गईं। घर वालों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मृतका के पुत्र गनेश ने गुमशुदगी की तहरीर पढुआ चौकी में दी थी। सोमवार दोपहर मृतक के घर की एक महिला बाग में लकड़ियां बीनने गई तो वहां उसे दुर्गंध आई। यह बात उसने घर के लोगों को बताई। मौके पर पहुंचे घर वालों ने उस जगह पर खोद कर देखा तो उसमें वृद्धा का शव था। शव देख परिवार में चीखपुकार मच गई। तमाम ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह, चौकी इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालों से पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।
कई दिन पुराना लग रहा शव
बुजुर्ग महिला का शव पूरी तरह से सड़ गल चुका था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है। इससे प्रतीत होता है कि बजुर्ग महिला की हत्या की गई है। महिला जिस बाग में रहती है। वह डेढ़ बीघा बाग महिला के ही नाम है। उसका पुत्र और परिवार के अन्य लोग अलग रहते हैं। पुलिस संपत्ति को केंद्र बिंदु मानकर अन्य बिंदुओं को शामिल कर अपनी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें