फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 34 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। साइबर जालसाज ने एटीएम कार्ड और ओटीपी पूछकर एक खाते से छह बार में 34 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मेला मैदान रोड निवासी अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि पत्नी लता अग्रवाल के नाम बिजली का कनेक्शन है। 14 अगस्त को बिजली का बिल भुगतान करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर विभाग की तरफ से आए लिंक पर जमा करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाया। लिंक में एक मोबाइल नंबर दिया था, जिस पर उन्होंने संपर्क किया। तब कॉल रिसीव करने वाले ने एटीएम कार्ड नंबर और छह बार ओटीपी पूछी। कुछ देर बाद दो बार में पांच-पांच और चार बार में छह-छह हजार रुपये खाते से निकाल लिए। मेसेज आने पर जानकारी हुई। उन्होंने एसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें