निघासन। पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि एक आरोपी सड़क किनारे कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बंधा रोड पर रायपुर मोड़ के पास आरोपी की घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुई। आरोपी गोवध अधिनियम और गैंगस्टर मामले में वांछित था। उसकी एक साल से तलाश की जा रही थी। एसपी ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।