फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। रविवार की शाम शराब पीने को लेकर दो युवकों के बीच खूनी संघर्ष में घायल हुए एक युवक की लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला हनिया टोला में रविवार की देर शाम निर्भय (24) और युवराज (28) के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। युवराज ने निर्भय की गर्दन पर शराब की टूटी बोतल से प्रहार कर दिया, जबकि निर्भय ने युवराज के सिर पर पत्थर से कई वार किए। खूनी संघर्ष में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने दोनों को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह निर्भय की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। दो पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया की निर्भया के पिता ललित की तहरीर पर आरोपी युवराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्ष एक दूसरे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें