फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधनपुरवा में कत्ल की फर्जी सूचना पर हलकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। राधनपुरवा गांव से यूपी पुलिस डायल 112 पर आए फोन ने पुलिस के होश उड़ा दिए, कॉलर ने बताया कि गांव में दो बच्चे मार दिए गए हैं। डायल 112 पुलिस से सूचना थाने को दी गई, कत्ल की सूचना पाकर भीरा प्रभारी निरीक्षक ने बिजुआ पुलिस इंचार्ज और हल्का पुलिस को सक्रिय कर दिया लेकिन जब गांव में मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि दो बछड़े किसी तरह मर गए हैं, इसी को लेकर गांव के दो लोगों ने इतना बखेड़ा खड़ा किया है।
विज्ञापन

डायल 112 के पीआरवी 2869 पर शाम करीब साढ़े छह बजे एक कॉल आई, कॉलर ने बताया कि वह राधनपुरवा गांव से हैं, उनके गांव में दो बच्चे मार दिए गए है। दो बच्चों की मौत की खबर पाकर पीआरवी ने भीरा के नए कोतवाली इंचार्ज अजय राय को जानकारी दी। दो हत्याओं की सूचना पाकर भीरा पुलिस के कान खड़े हो गए, तत्काल कोतवाली प्रभारी अजय राय ने बिजुआ पुलिस चौकी इंचार्ज विपिन कुमार को सूचना दी। जिस पर मौके पर हल्का इंचार्ज विनोद कुमार पहुंच गए। पुलिस को मौके पर ऐसी घटना नहीं मिली, तभी कॉलर को तलब करने पर बताया कि दो बछड़े घायल थे, लोगों पर रौब झाड़ने को उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस घायल बछड़ों को ढूंढने में लग गई, ऐसे में कॉलर लालू और रामवृक्ष मौके से भाग गए। हालांकि इस फर्जी सूचना से भीरा पुलिस हलकान रही। क्षेत्रीय हल्का इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि फर्जी सूचना की अगर पुनरावृत्ति हुई, तो रिपोर्ट लिखी जाएगी।
80 रुपये बकाया नहीं दिया, तो बुला ली डायल 112 पुलिस
बिजुआ यूपी 112 पुलिस का दुरुपयोग कैसे करते हैं, इसकी बानगी पीआरवी 2869 पर दो दिन से आई कॉल को देखने से मिल रही है। राधनपुरवा गांव में दो हत्याओं की फर्जी सूचना के अलावा मंगलवार को दिन में दरियाबाद से फोने कर डायल 112 को नोट कराया गया कि उसका मजदूरी का पैसा नहीं दिया जा है। मौके पर जब डायल 112 टीम पहुंची तो पता चला कि 80 रुपये का बकाया था सो पुलिस बुला ली। वहीं रामदीन पुरवा गांव से एक ग्रामीण रोज फोन कर फर्जी गाली गलौज की सूचना देता रहता है। ऐसे में डायल 112 पुलिस फेक कॉल से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें