फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार वालों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
भीखमपुर। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरवा में परिवार वालों को बंधक बनाकर नकदी, आभूषण आदि लाखों का सामान लूट लिया गया। पुलिस शुक्रवार रात को हुई घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

अजान चौकी के गांव चमरपुरवा निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि शुक्रवार रात एक बजे घर में चार सशस्त्र बदमाशों ने घुसकर परिवार वालों को बंधक बना लिया। उसके बाद कमरे में अलमारी और बड़े बक्से को तोड़कर 10 हजार रुपये, सोने, चांदी के आभूषण, कपड़े आदि लाखों का सामान लूट ले गए। सुबह तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई। थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई गई है। अजान चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव का कहना है कि शुक्रवार रात को हुई घटना की अभी जांच चल रही है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें