फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन-ढखेरवा। पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव नरेंद्र नगर बेली में बुधवार रात 40 वर्षीय युवक का शव गन्ने के खेत में मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नरेंद्र नगर बेली निवासी जयहिंद सिंह (40) पुत्र वाल्मीकि सिंह बुधवार को शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। फिर घर वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार रात करीब नौ बजे खेतों की रखवाली करने के गांव के कुछ लोग जा रहे थे तो उनकी नजर नरेंद्र नगर बेली और चंदैयापुर गांव के मध्य गोरख बाबू के खेत में पड़े शव पर पड़ी। शव होने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। चौकी प्रभारी धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि जयहिंद अधिक शराब पीता था। संभावना है कि उसने अधिक शराब पी ली और नशे की हालत में खेत में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें