फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेवा के समय हुई मारपीट, कई चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। झंडी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव करमू पुरवा में कलेवा के समय एक पक्ष ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना के बाद भी चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

गांव करमू पुरवा निवासी रसीद ने बताया कि उनकी पुत्री नूरसबा का निकाह सोमवार को था। पठानन पुरवा से बरात आई थी। निकाह होने के बाद सभी मेहमान खाने के लिए गए। उधर दूल्हे के कलेवा की रस्म अदायगी की जा रही थी। इसी दौरान कुछ ग्लास और कटोरी कम पड़ गई। रसीद का पुत्र आफताब खां बाइक से सामान लेने के लिए झंडी जा रहा था। इसी बीच गांव के पश्चिम तरफ रहने वाले एक घर के लोग चारपाई डालकर रास्ते पर लेटे हुए थे। आफताब ने उन लोगों को हटाने के लिए हार्न बजाया। इसके बावजूद वह लोग नहीं हटे। उसने फिर हार्न बजाया। इससे नाराज होकर रास्ते पर लेटे लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई की बात सुनकर परिवार के लोग दौड़ आए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर रसीद के घर पहुंचे और वहां पर जमकर तांडव किया। मारपीट के दौरान रसीद की भतीजी साहिबा, भांजा मोईन खां, छोटा भाई शाहिद खां आदि के चोटें आई। गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट की सूचना फोन पर झंडी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आरोप है कि मारपीट के दौरान कायनात बानो पत्नी शहीद के गले का हार छीनकर हमलावर लेकर चले गए। रसीद ने मंगलवार को करीब 13 आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें