फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में रातभर थाने में महिलाओं को बैठाए रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। सीओ राकेश कुमार नायक के पक्ष में तहसील ज्ञापन देने पहुंचे नौ लोगों पर एसडीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं समेत नौ लोगों पर निषेधाज्ञा उल्लंघन को लेकर हिरासत में लिया था, जिन पर रिपोर्ट दर्ज की गई। लेकिन जिन महिलाओं को हिरासत में लिया गया उनको रातभर ही थाने में बैठाए रखा गया। शनिवार को उनको यहां से जमानत दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि सीओ राकेश कुमार नायक का तबादला ट्रैफिक सीओ के पद पर किए जाने के बाद से उनकी बहाली की मांग जोर पकड़ रही है। बृहस्पतिवार के साथ ही शुक्रवार को कई संगठनों के लोग तहसील पहुंचे थे और एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए जमा रहे। दो घंटे इंतजार के बाद ज्ञापन तो लिया गया लेकिन उसके बाद पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात नौ लोगों को नामजद करते हुए 109 लोगों पर निषेधाज्ञा उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं जिनको रात भर थाने में ही बैठाए रखा गया। शनिवार को उनको थाने से ही जमानत दी गई।
भाकपा माले नेता पर रिपोर्ट दर्ज होने पर भड़के माले कार्यकर्ता
भाकपा माले नेता कमलेश राय को भी धारा 144 के उल्लंघन के रूप में पुलिस ने हिरासत में लिया था और उनका चालान किया था। इसको लेकर माले कार्यकर्ता भड़क गए। माले के जिला कमेटी सदस्य अजय शर्मा ने कहा कि खनन माफियाओं को सरकार के लोग ही संरक्षण दे रहे हैं। इसको लेकर जब कोई ज्ञापन देने जाता है तो उसपर प्रशासन कार्रवाई का चाबुक चलाकर डराता है। जो गलत है। कहा कि खनन माफियाओं को गिरफ्तार किया जाए और खनन के मामले की सीबीआई जांच की जाए। बेवजह किसी चीज का विरोध कर रहे लोगों पर कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें