फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से तीन टूल्लू पंप लेकर बाइक सवार लुटेरे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। दो बाइकों से पहुंचे पांच लुटेरों ने दुकान पर रखे तीन पंप लूट लिए और भाग निकले। इस दौरान दुकानदार के पुत्र ने पीछा किया तो एक लुटेरे ने उसे नल का हत्था मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव नजीमाबाद निवासी डॉक्टर सियाराम की सिकंद्राबाद-मोहम्मदी मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान है। दोपहर बाद दो बाइकों से पांच लुटेरे पहुंचे। तीन लुटेरे बाइक खड़ी कर दुकान के अंदर चले गए और नल के हत्थे देखने लगे, जबकि दो लुटेरे बाइक पर ही बैठे रहे। कुछ देर बाद बाइक पर बैठे दोनों लुटेरे अचानक उतरे और दुकान के बाहर रखे तीन पंप बाइक पर रख लिया। दुकानदार के पुत्र विशुवीर सिंह की उन पर नजर पड़ी। इसी बीच नल का हत्था देखने वाले तीनों लुटेरे भी बाहर आ गए और अपने साथियों के साथ बाइक से भाग निकले। विशुवीर ने उनका पीछा किया तो एक लुटेरे ने उस पर नल के हत्थे से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। यही नहीं लुटेरों ने तमंचा तानते हुए पीछे आने पर गोली मार देने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन किसी का पता नहीं चल सका। प्रभारी एसओ नीमगांव संजीव तोमर ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें