फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के तबादले का विरोध, प्रदर्शन कर सौंपे गए ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। सीओ राकेश कुमार नायक के तबादले के विरोध में भारत विकास परिषद के बैनर तले महिलाओं ने तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सांकेतिक धरना देकर ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा कई लोगों ने तहसील पहुंचकर अलग से ज्ञापन दिए। जिसमें सीओ के तबादले को रोकने की मांग की गई।
विज्ञापन

सीओ राकेश कुमार नायक का तबादला सीओ ट्रैफिक के रूप में किया गया है जबकि कहा यह जा रहा है कि खनन माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई के कारण उनको हटाया गया है। इसी क्रम में भारत विकास परिषद के बैनर तले कई समाजसेवी महिलाएं तहसील पहुंची और तबादले का विरोध किया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सांकेतिक धरना दिया और तबादला रोकने की मांग की। बाद में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह व नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों का कहना है कि कहा कि सीओ ने भारी मात्रा में बालू पकड़ी, जिसपर कुछ राजनीतिक लोगों के कहने पर उनका तबादला करा दिया गया, यह कार्रवाई गलत है। इस दौरान परिषद के अनूप गुप्ता, तनुजा सिंह, रत्ना बाजपेई, सविता तिवारी, गीता अवस्थी, आरती वर्मा, निरंकार प्रसाद बरनवाल, उमाशंकर मिश्रा, मुन्ना चौधरी, सुनील जायसवाल समेत काफी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें