फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। कस्बा रकेहटी में बुधवार की रात एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। आहट होने पर मकान मालिक ने पत्नी के सहयोग से उसे पकड़ कर लिया। परिवार वालों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक मंदित है।
विज्ञापन

गांव रकेहटी निवासी बांके लाल शुक्ला ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य खा पीकर सो गए। रात 11 बजे पीछे की दीवार फांदकर एक युवक घर में घुस आया। आहट सुनकर पत्नी जाग गई। पत्नी ने बांके लाल को जगाया। दोनों ने मिलकर उसे दबोच लिया। शोर सुन घर के अन्य सदस्य और पड़ोसी भी आ गए। परिवार वालों ने उसकी जमकर पिटाई की। पूछताछ करने पर उसने ग्रामीणों को अपना नाम शराफत निवासी गोतेबाज पुरवा बताया। मौके पर आई पुलिस उसे कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान वह अजीब बातें कर रहा था। छानबीन के दौरान उसकी दिमागी हालत सही नहीं बताई गई। शराफत के परिवार वालों ने बताया कि उसका करीब पांच साल से इलाज चल रहा है। घर से चुपके से भागकर आ गया था। उधर, पीड़ित बांकेलाल व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यदि वह मानसिक मंदित है तो घर की दीवार फांदकर घर के अंदर कैसे घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें