फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसेहरा में गन्ना सेंटर के पास गड्ढे में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फरधान। थाना फरधान क्षेत्र के गांव छोटी बन्नी (खेतउसा) के दक्षिण में स्थित गन्ने के खेत में 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर एएसपी शैलेंद्र लाल, प्रभारी निरीक्षक सदर के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली और फरधान सीमा पर छोटी बन्नी गांव के दक्षिण में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा देखा। ग्राम प्रधान की सूचना पर एएसपी शैलेंद्र लाल, सीओ विजय आनंद, शहर कोतवाल अजय मिश्रा, फरधान प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव के मुख पर मास्क लगा था। पास ही एक पानी की बोतल, बीड़ी का बंडल और माचिस पड़ी थी। शरीर पर चोट के कोई जाहिरा निशान नहीं थे। ग्रामीणों को आशंका है कि महिला की हत्या कर कुछ लोग उसके शव को खेत में फेंक गए। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसपी शैलेंद्रलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
दाहिने हाथ पर मोर तो बाएं पर गुदा है फूल
मृतका के शव पर गुलाब के फूल व पीले रंग की छींटदार साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज, मटमैला रंग का पेटिकोट है। दोनों कान में पीली धातु के टाप्स, गले में काला धागा, दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में लोहे का छल्ला, दाहिने हाथ पर मोर व बाएं हाथ पर फूल का निशान गुदा है। माथे और ओंठ पर मामूली चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

फंदा लगाकर जान देने वाली महिला का पोस्टमार्टम को चार माह बाद कब्र से निकाला शव
महेवागंज करीब चार माह पहले संदिग्ध हालात में महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के घर वालों की अर्जी पर डीएम ने शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। गुरुवार को पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली की शारदानगर चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी नफीस की पत्नी शाहजहां बानो (30) का 11 फरवरी को कमरे में कुंडे से शव लटका मिला था। ससुराल वालों के मुताबिक अवसाद में आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया था। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर गोला निवासी मृतका के पिता अजीज मोहम्मद ने मौत को हत्या बताते हुए डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर गुरुवार को तहसीलदार सदर और सीओ की निगरानी में पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी शारदानगर महेश गंगवार ने बताया कि डीएम के आदेश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
परसेहरा में गन्ना सेंटर के पास गड्ढे में मिला अधेड़ का शव
ममरी हैदराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को गांव परसेहरा गन्ना सेंटर के पास पानी भरे गड्ढे में अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने परसेहरा गांव में गन्ना सेंटर के समीप पानी भरे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसओ सुनीत कुमार और अजान चौकी प्रभारी शशि शेखर यादव ने आसपास के गांवों के लोगों से की। शहाबुद्दीनपुर के लोगों ने शव की शिनाख्त महेश ठाकुर पुत्र पूरनलाल के रूप में की। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर नाक के ऊपर खरोंच को छोड़ कोई भी चोट के जाहिरा निशान नहीं हैं। सूचना पर पहुंची मृतक की मां शव देखते ही बिलखने लगी। उसने बताया कि महेश की पत्नी मायके गई है। उसके कोई संतान नहीं है। महेश नशेड़ी प्रवृत्ति का था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे की हालत में गड्ढे में गिरकर उसकी मौत हो गई। मां ने किसी से भी रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें