फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के ग्रामीण, एसपी दफ्तर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव भूलनपुर में दो भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या के मामले में पांच नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीण भड़क उठे। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार वालों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे और घेराव कर नीमगांव पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में यह लोग दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में सीओ सदर और प्रभारी निरीक्षक सदर के समझाने पर शांत हुए।
विज्ञापन

थाना नीमगांव के गांव भूलनपुर में 20 मई को बृजबिहारी मौर्या और उसके बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही अनिल मौर्या, रिंकल मौर्या, विनोद मौर्या उर्फ नेता, प्रमोद मौर्या उर्फ मंजिल और दिवाकर मौर्या समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने घटना की रात ही मुख्य आरोपी अनिल मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, बाकी आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतक बृजबहिारी के पुत्र अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि हत्यारोपियों के परिवार वाले लगातार धमकियां दे रहे हैं। घर पर ईंट पत्थर फेंकते हैं। दरवाजों पर लाते मारते हैं। धमकी देते है कि मार डालेंगे। सूचना देने के बाद भी नीमगांव पुलिस कारवाई नहीं कर रही है। इसी को लेकर नाराज परिवार वाले ग्रामीणों के साथ मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचे और घेराव कर दिया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग लिखी पट्टिकाएं पकड़े थे। धरना स्थल पर पहुंची एसपी पूनम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन परिवार के लोग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और धरने पर बैठे रहे। सीओ सिटी विजय आनंद और प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने प्रदर्शनकारियों को समझाया बुझाया और गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। तब जाकर प्रदर्शनकारी हटे।
पुलिस को दिखानी पड़ी सख्ती
प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। एसपी की वार्ता के बाद भी जब प्रदर्शनकारी धरना खत्म करने को तैयार नहीं हुए तो महिला थाने से भी पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर सख्ती दिखाई और कोराना संक्रमण फैलाने की रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-राजकुमार प्रभारी निरीक्षक, थाना नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें