पसगवां (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी से वसूली कर शाहजहांपुर लौट रहे मुनीम से दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने असलहों के बल पर बाइक और करीब 55 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी तस्लीम खां पुत्र सरताज खां शाहजहांपुर शहर के नूर ट्रेडर्स का मुनीम हैं। मंगलवार को शाम को तस्लीम वसूली करके मोहम्मदी से शाहजहांपुर लौट रहा था, मोहम्मदी शाहजहांपुर मार्ग पर पसगवां कोतवाली की मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरैचा मजार के निकट दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने तस्लीम की बाइक को रोक लिया और तमंचों की बल पर बाइक और मुनीम की जेब से पांच हजार रुपये लूट लिए। मुनीम तस्लीम ने बताया कि बाइक की डिकी में वसूली के लगभग पचास रुपये भी थे। लूटपाट की घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह और चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुनीम से तहरीर लेकर उसे शाहजहांपुर रवाना कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि मोहम्मदी क्षेत्र में घटना हुई होगी। उनके चौकी क्षेत्र में कोई घटना नही हुई।