गुलरिया। भीरा थाना क्षेत्र में सेंटर से घर वापस आते समय युवती को युवक ने दबोच लिया और तमंचे के बल पर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
घटना शुक्रवार की है थाना भीरा थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि वह सेंटर से घर वापस आ रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे ग्राम कचनारा निवासी अरविंद कुमार ने उसे तमंचे के बल पर दबोच लिया। घसीट कर पास स्थित झाड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। आरोपी के चंगुल से छूटी युवती ने घर पहुंचकर परिवार वालों को पूरी बात बताई। घटना सुन घर वालों के होश उड़ गए। युवती ने शनिवार को थाना पहुंचकर पूरी बात बताई और पुलिस को तहरीर दी एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।