फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी की घटनाओं में फरार चल रहे और कन्नौज के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ राकेश कुमार नायक ने बताया कि इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला ने चौकी इंचार्ज मझगईं उग्रसेन सिंह व पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर नौगवां से इनामी बदमाश को पकड़ा है। बताया कि बदमाश बबलू उर्फ जुम्मन पुत्र मुंशी उर्फ हुड्डा निवासी मोहल्ला अंसारी थाना अलीगंज जिला एटा का निवासी है। तलाशी में इसके पास से एक 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी पर कन्नौज में एक मुकदमा दर्ज है जिसमें वह फरार चल रहा था। कन्नौज पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। सीओ ने बताया कि आरोपी पर धौराहरा, निघासन आदि में भी लूट चोरी आदि के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें