ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हैयागंज हालपता महेशपुर में मंगलवार की रात 28 वर्षीय युवक उमेश पासी ने बरमबाबा स्थान पर आम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम कन्हैयागंज निवासी भोगनाथ का 28 वर्षीय पुत्र उमेश कई साल से महेशपुर गांव के दक्षिण बरमबाबा स्थान पर मकान बनाकर सपरिवार रहता था। पड़ोस के लोगों ने बताया कि उमेश दारू पीने का आदी था। मंगलवार शाम उसकी परिवारवालों से खटपट भी हुई। जिससे गुस्साए उमेश ने आम के पेड़ में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव फंदे पर झूलता देख परिवार में कोहराम मच गया। उमेश की पत्नी और तीन बच्चे हैं। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि परिवार वालों की सूचना पर शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घरेलू कलह में हुई आत्महत्या की छानबीन हो रही है। संवाद