फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में मछली का शिकार करते चार गिरफ्तार, छह भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल क्षेत्र में जंगल गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम ने अवैध रूप से मछली का शिकार करते चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके छह अन्य साथी भाग गए। वन विभाग ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से मछली पकड़ने के जाल बरामद किए है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि किशनपुर सेंक्चुरी क्षेत्र में रेंजर रामबरन यादव वन कर्मियों की टीम के साथ जंगल गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम को झादीताल के पास संदिग्ध रूप से कुछ लोग दिखाई पड़े। टीम के ललकारते ही सभी भाग खड़े हुए। इसमें टीम ने दौड़ा कर चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके छह अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम सुरेश, छोटे, सूबेदार और सर्वेश निवासी थाना भीरा क्षेत्र के कटैया गांव बताया। साथ ही फरार हुए छह साथियों के नाम राजेश, राकेश, ओमकार, मदनलाल, रामदीन और रामपाल बताया। एफडी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत काट कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें