फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोलाछाप की दुकानें सील, पांच को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को क्षेत्र के सात झोलाछाप की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दो दुकानों को सील करते हुए शेष पांच के खिलाफ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार गोला अमित पांडेय के नेतृत्व में बांकेगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. केके रंजन, प्रवीण, चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह ने शनिवार बांकेगंज कस्बा सहित प्रतापपुर और संसारपुर में झोलाछाप की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान सभी बगैर डिग्री के लोगों का खांसी, जुकाम और बुखार का इलाज करते मिलते। यह सभी झोलाछाप संयुक्त टीम के डॉक्टरों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इस पर टीम ने प्रतापपुर गांव में अनाधिकृत रूप से इलाज करते मिले गोविंद मंडल और संसारपुर के हसनाद की दुकानों को सील करते हुए अन्य सभी को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें