फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गुना दामों पर बेच रहे थे गुटका और सिगरेट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चार गुना दामों पर गुटका-सिगरेट बेच रहे दो दुकानदारों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि दो दुकानदार जिला सहकारी बैंक के पास गली में प्रतिबंध होने के बाद भी चार-पांच गुना दामों पर गुटका-सिगरेट बेच रहे हैं। सूचना पर बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा तो दोनों दुकानदार पकड़े गए। पुलिस ने दुकानदार मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी श्याम प्रकाश चौरसिया और कुंवरनगर निवासी कमलेश के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने काफी संख्या में विभिन्न कंपनी के गुटका, सिगरेट कब्जे में ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें