फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पेट में चाकू घोंपकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान (लखीमपुर खीरी)। जिला महिला अस्पताल से रात में ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे एक संविदा कर्मी को दो बदमाशों ने सेमरी पुल पर रोक लिया। पांच हजार रुपये, बाइक, मोबाइल और कागजात लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने उसके पेट में चाकू और सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस और परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गोला कोतवाली के गांव दलेलनगर निवासी लोकेश कुमार जिला महिला अस्पताल में संविदा कर्मी है। रोज की तरह सोमवार की रात अस्पताल मे काम निपटा कर वह अकेले बाइक से घर लौट रहे थे। लखीमपुर-अलीगंज रोड पर देवकली के पास बाइक सवार दो लोग उनके पीछे लग लिए। शक होने पर वह रोड किनारे बसे अंबूपुर गांव के पास रुक गए। इस बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार आगे निकल गए। थोड़ी देर बाद लोकेश लगभग दो किलोमीटर आगे जैसे ही सेमरी पुल पर पहुंचा। वहां पहले से खड़े दोनों बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया। बाइक की चाबी निकाल ली। विरोध पर बदमाशों ने सिर पर तमंचे की बट और पेट में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया। पांच हजार रुपये, बाइक, मोबाइल और कागजात लूटकर लखीमपुर की ओर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में लोकेश किसी तरह पास के हरिहरपुर गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने फोन से उसके पिता सुरेंद्र राजपूत को सूचना दी। परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी विजय आनंद ने अस्पताल जाकर लोकेश से घटना की जानकारी ली। घटना के खुलासे को क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि घायल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें