फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया। ग्राम पंचायत भीरा के कोटेदार ने देश में चल रही कोरोना महामारी के बारे में डॉक्टरों पर हिंसा भड़काने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। थाना भीरा पुलिस ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री राजकुमार राठौर ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि भीरा निवासी मोहम्मद युसुफ वर्तमान में कोटेदार हैं, जिन्होंने देश के डॉक्टरों के खिलाफ देश विरोधी, अभद्र पोस्ट डालकर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का काम किया है। देश के चिकित्सक जो अपनी जान की परवाह किए जान हथेली पर रखकर रात दिन एक कर रहे हैं। उन पर अभद्र टिप्पणी कर युसुफ ने देश में अशांति फैलाने का काम किया है। थाना भीरा पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोटेदार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें