फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये बांट रहे दो लोगों को पुलिस ने दबोचा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां। मोहल्ला बगिया में सोमवार की रात रुपये बांट रहे मुस्लिम समुदाय के दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसडीएम और सीओ ने कसबे में पहुंचकर मामले की जांच की और बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

कस्बा तिकुनियां के मोहल्ला बगिया में कसबा निवासी शकील अहमद और गांव सुथना बरसोला निवासी अतीकुर रहमान सोमवार की रात 10 बजे किसी को 100 तो किसी को 200 से 300 रुपये बांट रहे थे। रुपये बांटने वाले युवक की माली हालत भी ठीक नहीं थी। इससे लोगों को शक हुआ तो उनसे पूछताछ की। मोहल्ले वालों के मुताबिक दोनों युवकों ने मोहल्ले वालों को बताया कि उसके घर कुछ मेहमान आए हैं। वह कोरोना को लेकर गरीबो की मदद कर रहे हैं। उन्होंने ही रुपये बांटने के लिए दिए हैं। मोहल्ले वाले लॉकडाउन में बाहरी लोगों के आने की बात पर आशंकित हो उठे और कोतवाली तिकुनियां पुलिस को खबर की। खबर पाकर एसआई नासिर कुरैशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में यह बात साफ हुई कि दोनों युवकों ने मोहल्ला बगिया निवासी शकुंतला (60) पत्नी अनुपाल को 300 रुपये व श्रीदेवी पत्नी मुन्नालाल को 200 रुपये दिए थे। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ धारा 188, 269 व 270 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सात वर्ष से कम की सजा का अपराध होने के कारण दोनों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया गया है। उधर एसडीएम ओपी गुप्ता और सीओ प्रदीप वर्मा ने कसबा पहुंचकर मामले की जांच की और बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि लोगों से किसी के प्रलोभन में न आने की अपील की गई है। मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें