फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीर पर मोहर लगाई तब किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। थाना क्षेत्र में सिपाही की पिटाई के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक का शव बुधवार की शाम गांव पहुंचा। इससे उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। घर वालों ने आरोपी सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इससे पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस रातभर घर वालों की मान मनौव्वल करती रही, लेकिन वह नहीं माने। गुरुवार की सुबह आरोपी सिपाही के खिलाफ पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली की मोहर लगाई और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब परिवार के लोग राजी हुए और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

चार दिन पहले गांव फरिया पिपरिया निवासी रोशनलाल गुरुग्राम से घर लौटा था, जिसे गांव के बाहर एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। घर पर आटा न होने पर वह क्वारंटीन शिविर से घर पहुंचा और औरंगाबाद स्थित बाजार में गेहूं लेकर आटा पिसवाने गया था। आरोप है कि इसी बीच औरंबादा पुलिस चौकी का सिपाही अनूप कुमार चक्की पर पहुंचा और नाम पूछने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इससे क्षुब्ध होकर रोशनलाल ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। इससे परिवार में कोहराम मच गया। आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने तक घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। ग्रामीणों का रोष देखते हुए मितौली और नीमगांव की पुलिस भी बुला ली गयी। पुलिस रात भर मान मनौव्वल करती रही, लेकिन परिवार के लोग अपनी बात पर डटे रहे। सुबह मृतक के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मोहर लगाई और जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही। इस पर लोग मान गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिवार वालों को समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। सीओ मितौली प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही आला अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रकांत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें