फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद गांव में पत्नी और ससुराल वालों के मिजाज से परेशान 25 वर्षीय युवक प्रसन्नजीत उर्फ वीरपाल ने जहरीले पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की मां ने पत्नी सहित तीन के खिलाफ धारा 306 के तहत नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पत्नी और सास, ससुर के अड़ियल मिजाज और तानों से तंग आकर गांव हैदराबाद गांव निवासी रामकुमार के 25 वर्षीय बेटे प्रसन्नजीत उर्फ वीरपाल ने शुक्रवार की रात जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक की मां फूलकुमारी की तहरीर पर मृतक की पत्नी सुमन देवी, गांव सिंगहा निवासी सास सरला देवी, ससुर भरोसेलाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें