फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर उठा ले गए हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर। बृहस्पतिवार की रात गांव शिवपुर में एक घर से चोर नकदी समेत हजारों रुपये का माल चोरी करके ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव शिवपुर मजरा ईसानगर निवासी अंबुज मिश्र ने बताया कि वह परिवार समेत दूसरे कमरे में सो रहा था। तभी रात करीब दो बजे चोरों ने मकान में लगी खिड़की की कुंडी तोड़ दी और घर में घुस आए। इस दौरान चोर तीन बक्से, एक सिलाई मशीन, पंखा, दो हजार रुपये की नकदी समेत अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें