फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता का बेटा लापता, गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में मानदेय प्रवक्ता रह चुकीं मंजू शुक्ला का 19 वर्षीय पुत्र हर्ष पहली मार्च से लापता हो गया है। उन्होंने कोतवाली में बेटे के लापता होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुक्तिधाम मार्ग निवासी मंजू शुक्ला ने बताया कि उनका बेटा हर्ष पहली मार्च को शाम पांच बजे घर से लोवर और टी शर्ट पर नीली जैकेट, हवाई चप्पल पहनकर घर से निकला था, तबसे नहीं लौटा है। खोजबीन के दौरान पता लगा कि बेटे का अपने कुछ साथियों से लेनदेन था और वह उसे उधार चुकता करने के लिए परेशान कर रहे थे, लेकिन यह बात बेटे ने कभी घर पर नहीं बताई। उन्हें संदेह है कि लेनदेन के विवाद में ही बेटे को गायब कर दिया गया है। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने गोला पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें