फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडी ने दी गोली दगने की सूचना, पहुंची पुलिस तो कोई नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। सोमवार रात दुधवा पार्क के डीडी ने पुलिस को सूचना दी की आवासीय परिसर के पास गोली दगने की आवाज आई है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 10 बजे दुधवा नेशनल पार्क के डीडी मनोज सोनकर ने सीओ राकेश कुमार नायक को फोन किया जिसपर उन्होंने दुधवा के आवासीय परिसर के पास गोली दगने की बात कही। इसके बाद सक्रिय हुए सीओ ने तत्काल इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला व चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा। लेकिन वहां कोई नहीं मिला, इधर उधर पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सीओ राकेश कुमार नायक ने बताया की आवासीय परिसर का चौकीदार तहरीर देने जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी छानबीन की जाएगी। बताया की डीडी का फोन आया था जिसके बाद वहां पुलिस टीम भेजी गई थी। उधर डीडी मनोज सोनकर को फ़ोन करने पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें