फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी ने ज्वैलर्स के सामने उड़ाई सोने की चेन, पकड़ी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला रानीगंज स्थित एक ज्वैलर्स के यहां गहने खरीदने के बहाने मां-बेटी ने सोने की दो चेन चोरी कर लीं। वजन कम होने पर दुकानदार को शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो दोनों महिलाओं की कारगुजारी पकड़ी गई। इस पर महिला के चूड़ी तोड़कर दुकानदार को डराने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

कोतवाली की एलआरपी चौकी क्षेत्र के गांव पिपरिया बाईपास निवासी मां-बेटी को रानीगंज में मां वैष्णो ज्वैलर्स के यहां गहने खरीदने पहुंची। दोनों ने ज्वैैलर्स से सोने की चेन दिखाने को कहा, जिस पर दुकानदार प्रिंस रस्तोगी ने सोने की चेन देखने को दीं। बताते हैं कि चेन देखने के दौरान दुकानदार जैसे ही दूसरे ग्राहकों की ओर मुखातिब हुआ, तो आरोपी महिला ने दो सोने की चेन काउंटर से अपने पैरों पर गिरा दीं। इसके बाद रुमाल गिराकर चेन को उठाया और फिर अपनी पर्स में रख लिया। इसके बाद दुकानदार ने सोने की चेन का वजन किया, तो कम वजन देखकर उसके होश उड़ गए। दुकानदार ने आनन-फानन में सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो दोनों मां-बेटी की कारगुजारी सामने आ गई। दुकानदार ने पर्स दिखाने को कहा तो आरोप है कि महिला ने चूड़ियां तोड़कर हंगामा किया। सूचना पर तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद महिला के पर्स से सोने की चेन बरामद हो गईं। कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दुकानदार ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए हैं।
ज्वैलर्स की दुकान पर सोने की चेन की चोरी करने का प्रयास दो महिलाओं ने किया था, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुकानदार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है, जिससे रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पान सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें