फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी बाइक और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रिश्तेदारी से घर वापस जा रहे एक युवक से हैदराबाद थाना क्षेत्र की बड़ी नहर रोड पर बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने चाकू दिखाकर नकदी, चैन, मोबाइल और बाइक लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम छेदीपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र रामभरोसे बाइक से हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मझिगवां रिश्तेदारी में गए थे। बताया जाता है कि शाम चार बजे वापस घर जाते समय ग्राम खोखाय के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर चाकू दिखाकर विनोद को रोक लिया और तलाशी लेकर 800 रुपया नकद, एक जंजीर, मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने विनोद के हाथ पर चाकू से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। लूट के बाद भागने की कोशिश में बदमाशों की बाइक जब स्टार्ट नहीं हुई तब बदमाश विनोद की बाइक छीनकर खुटार रोड की तरफ फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई घटना से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। किसी तरह घर पहुंचकर विनोद कुमार ने परिवार वालों को लूट की जानकारी दी। जिन्होंने थाना हैदराबाद में सूचना दे दी है। घायल विनोद का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें