कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी व्यापारी महेश कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के बड़े भाई का कहना है कि महेश के ऊपर सूदखोरों का करीब एक लाख रुपये का कर्ज था। जिसपर कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी मिथिलेश कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई महेश कुमार कीटनाशक की दुकान थी और उनपर काफी कर्ज था। महेश कुमार सोमवार की सुबह 10 बजे घर से निकले और कुछ देर बाद फोन कर महेश ने बताया कि वह लोगों के कर्ज से परेशान है और आत्महत्या करने जा रहा है। उन्होंने भाई को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच भाई ने कॉल काट दी। इससे परिवार में अफरातफरी मच गई। वे अपने साथी हनीफ को साथ लेकर बाइक से भाई की तलाश करने निकले। तलाश के दौरान सिकंदरपुर जंगल में महेश का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।