फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकते मिला राजमिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। गांव बिनौरा निवासी राजमिस्त्री का शव नहर के किनारे लगे शीशम के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन

गांव बिनौरा निवासी भग्गू उर्फ ऐस मोहम्मद ने बताया कि उनका बड़ा बेटा मुस्लिम (35) लखीमपुर में परिवार सहित रहता है। वहां पर वह राज मिस्त्री का काम करता है। दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी सलमा को बस पर बैठाकर घर भेजा और अगले दिन काम करने के बाद आने की बात कही। बुधवार को वह घर आने के लिए लखीमपुर से रवाना हुआ। उसने अपने चचेरे भाई जुम्मन के पास रात करीब साढ़े आठ बजे फोन किया कि वह किसी की बाइक से घर आ रहा है। उसे बस नहीं मिली थी। जुम्मन उसे सड़क पर लेने के लिए करीब एक घंटे खड़ा रहा, लेकिन वह नहीं आया।। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। इंतजार के बाद वह घर लौट आया। परिवार के लोग रात में कॉल करते रहे, लेकिन मोबाइल नहीं लगा। गुरुवार सुबह गांव के लोग खेतों की ओर नहर किनारे गए थे। वहां पर देखा कि शीशम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से मुस्लिम का शव लटक रहा था। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब की तलाशी ली तो उसके जेब में एक अनराइड मोबाइल और 20 रुपये मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें