धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात ट्रैक्टर की हेडलाइट की रोशनी घर पर पड़ने से नाराज हमलावरों ने चालक सहित तीन लोगों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे तीनों गंभीर हो गए। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नामदार पुरवा निवासी लालमन ट्रैक्टर लेकर गांव पहुंचा। वह ट्रैक्टर अपने चबूतरे के सामने खड़ा करने लगा। तभी ट्रैक्टर की हेडलाइट की रोशनी विनोद के घर पर पड़ गई, जिससे नाराज विनोद, रामभजन परमुख, छोटू और सियाराम आदि ने उसे घेर लिया। चालक लालमन पर बांका और लाठी डंडे से हमला कर दिया। जब चालक ने शोर मचाया तो बचाने आए उसके गांव के ही रिश्तेदार रमेश व विदेश की पिटाई कर हमलावरों ने दोनों को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।