फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सर्वोदय नगर कॉलोनी में शनिवार रात आधा दर्जन सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। घरवालों को बंधक बनाकर नकदी, जेवर सहित हजारों का माल लूट ले गए। पीड़ितों ने सूचना पुलिस को दी, लेकिन सीमा विवाद के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

बांकेगंज रोड स्थित सर्वोदय नगर कॉलोनी में शनिवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने नियामत के मकान पर धावा बोल दिया। दीवार के सहारे बदमाश आंगन में घुस आए। बदमाशों ने कमरे का दरवाजा लोहे की रॉड से तोड़ दिया और नियामत को गन प्वांइट पर लेकर चारपाई से बांध दिया। उसकी पत्नी रुखसाना और दो बेटियों को बंधक बनाकर कमरे में एक कोने में खड़ा कर दिया। कमरे में रखी 14 हजार की नकदी, आधा तोला सोने के झाले, तीन पैंडल माला, पायल आदि हजारों के गहने लूट ले गए। पीड़ितों ने बताया कि नकाबपोश बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। बदमाशों के जाने के बाद बंधन से मुक्त होने पर नियामत ने यूपी 100 पीआरवी को सूचना दी। गोला कोतवाली के एसआई लल्ला गोस्वामी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मगर, घटनास्थल हैदराबाद का होना बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस घटना से मोहल्ले के लोगों में दहशत है।
घटना की जानकारी यूपी 100 पीआरवी से मिली थी। इस पुलिस टीम ने रात में ही वहां पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। घटनास्थल थाना हैदराबाद है। इसलिए मुकदमा वहीं लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीपी तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
लूट की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही थाने पर कोई रिपोर्ट दर्ज कराने आया। यदि तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-धर्मदास सिद्धार्थ एसओ, हैदराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें