मितौली। धनुष यज्ञ मेले में चल रही आर्केस्टा पार्टी में भीड़ हटाने के दौरान सिपाही और एक युवक में कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
मितौली कस्बे में धनुष यज्ञ मेला चल रहा है। मेले में आर्केस्टा पार्टी भी आई है। बुधवार की रात आर्केस्टा में भारी भीड़ थी। ड्यूटी पर तैनात सिपाही प्रदीप कुमार भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच कसबा निवासी परवेज की सिपाही से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गालीगलौज होने लगी। बताते हैं कि लोग बीचबचाव करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच दोनों में हाथापाई होने लगी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परवेज को हिरासत में ले लिया। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर गाली गलौज एवं मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी परवेज को गिरफ्तार कर गुरुवार को चालान भेजा गया है।