फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, ससुर और ननद पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। मोहल्ला सैय्यद वाड़ा में रविवार की रात एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति, ससुर और ननद पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद सीतापुर के थाना लहरपुर के गांव हिलारपुर निवासी मृतका के पिता शरीफ ने बताया 24 नवंबर को उन्होंने अपनी 20 वर्षीय पुत्री शमां का निकाह खीरी कस्बे के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी निसार के पुत्र अल्ताफ से किया था। निकाह में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। बावजूद इसके ससुराली बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न कर पाने के कारण वह अक्सर उनकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि रविवार की रात ससुरालियों ने गला घोंट कर शमां को मार डाला। इधर ससुरालियों ने मायके पक्ष के आरोप को निराधार बताया है। मृतका के पिता शरीफ की तहरीर पर पुलिस ने पति अल्ताफ, ससुर निसार और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति अल्ताफ पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें