फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रेम संबंधों के शक में पति ने सोमवार की सुबह अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी और छोटे भाई की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मां और पिता पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे दोनों की उंगलियां कट गई। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एसपी पूनम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि बड़ा बेटा शकील सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सोकर उठा। कुछ देर बाद वह कुल्हाड़ी उठाकर अपनी पत्नी शाबकुन के कमरे में चला गया। पत्नी शाबकुन (30) कुछ समझ पाती। इससे पहले ही शकील ने उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद शकील दूसरे कमरे में गया और अपने छोटे भाई मोहसिन उर्फ राजा (28) को भी कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। शकील के बच्चों के शोरशराबा करने पर मां शाबरूनिशा और पिता नूरमोहम्मद जब छोटे बेटे को बचाने पहुंचे तो हमलावर शकील ने उन पर भी कुल्हाड़ी चला दी, जिससे मां के बाएं हाथ की पांचों उंगलियां कट कर अलग हो गई, दाहिने हाथ की उंगलियां और पिता की उंगलियां भी जख्मी हो गईं। इस बीच तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना के बाद शकील खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर भाई के कमरे में ही बैठ गया। सूचना पर एसपी पूनम, सीओ सिटी विजय आनंद व प्रभारी निरीक्षक सदर अजय मिश्र मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर उसके माता-पिता व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कुल्हाड़ी भी बरामद कर कब्जे में ली है। पुलिस अभिरक्षा में मौजूद हत्या आरोपी शकील ने बताया कि उसे पत्नी व छोटे भाई के बीच प्रेम संबंधों का शक था। उसने रिश्तेदारों को भी यह बात बताई थी। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी और भाई की हत्या की है। उधर पुलिस ने सदर कोतवाली के गांव भसंड़िया निवासी मृतका के भाई यूसुफ की तहरीर पर शकील के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।
शकील ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी व छोटे भाई की हत्या की है। दोनों अलग-अलग कमरे में थे। घटना प्रेम संबंधों के शक में हुई है। मृतक महिला के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूनम, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें