फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात में नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार वालों को बंधक बनाकर तीन लाख का माल लूटा
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्खारी में छह सशस्त्र बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर परिवार वालों को गन प्वाइंट पर लेकर 30 हजार नकदी समेत तीन लाख के जेवर लूट लिए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बक्खारी में अर्धरात्रि के दौरान भगवानदीन के घर में आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर खिड़की के जरिए दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर भगवानदीन, पत्नी, पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह, यशपाल सिंह को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंधक बना लिया और घर में छानबीन की। बदमाशों ने अलमारी और बक्से तोड़कर 30 हजार रुपये नकदी और तीन लाख के जेवर लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल सिंह ने बताया कि वह धौरहरा में लेखपाल हैं, जो बुधवार को ही गांव आया था। बताया कि सभी बदमाश युवा थे, जिनकी बोलचाल की भाषा स्थानीय लग रही थी। पीड़ित ने रात में ही कोतवाली पुलिस और पीआरबी को सूचना दी। रात एक बजे कोतवाल पहुंचे जिन्हें पीड़ित ने गांव के दो लोगों की भूमिका संदिग्ध बताते हुए नाम भी बताए। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई जिन्हें गुरुवार शाम को छोड़ दिया गया। पुलिस छानबीन में जुटी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें