फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर पहले भी है धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के चित्रों व सामाजिक संगठनों के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिससे नाराज गोरक्षा विभाग विहिप प्रमुख ने लोगों के साथ मिलकर थाना खीरी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

गोरक्षा विभाग विहिप प्रमुख गांव आधारपुर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी शकील अहमद अपने व्हाट्सएप पर आए दिन देवी देवताओं व सामाजिक संगठनों के खिलाफ आपत्तिजनक व नफरत फैलाने वाली टिप्पणियां कर हिंदू भावनाओं को भड़काकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है। 21 जनवरी को भी उसने व्हाट्सएप पर देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। गोरक्षा विभाग विहिप प्रमुख सुनील कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

निघासन में दर्ज है मुकदमा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
धार्मिक उन्माद भड़काने व देवी देवताओं पर अभद्र टिपप्णी करने के आरोपी खीरी निवासी शकील अहमद के खिलाफ थाना निघासन में भी 14 सितंबर 2019 को आईपीसी की धारा 295 ए व आईटी एक्ट (66) ए के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले की विवेचना इंसपेक्टर अपराध सत्यप्रकाश को सौंपी गई थी, लेकिन विवेचक ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। माना जा रहा है कि यदि निघासन पुलिस कार्रवाई करती तो शायद आरोपी दोबारा इस तरह की पोस्ट डालने की हिम्मत नहीं कर पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरक्षा विभाग विहिप प्रमुख सुनील कुमार की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुनील कुमार सिंह, एसओ थाना खीरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें