फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपी शिक्षक से वसूली को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में कुंभी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मूड़ामाफी में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण को मिली धनराशि में से 1.40 लाख रुपये का गबन किया गया था, जिसे ऑडिट टीम ने पकड़ा था। टीम ने गबन की गई धनराशि पर ब्याज सहित 2,46,334 रुपये आरोपी सहायक अध्यापक अनुज कुमार मिश्रा से वसूली करने के आदेश दिए थे। इसमें से 2,14,858 रुपये की वसूली होने के बाद 31,476 रुपये वसूली शेष रह गई है, जिसकी वसूली के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी किया है और बीएसए को भी पत्र भेजकर अवगत कराया है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में कुंभी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मूड़ामाफी में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने के लिए शिक्षक अनुज कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि उन्होंने कक्षा कक्ष की निर्माण धनराशि में से 1.40 लाख रुपये गबन कर लिए थे, जिससे अतिरिक्त कक्ष पूर्ण नहीं हो सका। ऑडिट टीम जांच में मामला पकड़ा था और आरोपी शिक्षक से ब्याज सहित वसूली के आदेश दिए थे। वर्ष 2019 में आरोपी शिक्षक के वेतन से 2,14858 रुपये की वसूली कर ली गई है। शेष 31,476 रुपये की वसूली की जानी है। वित्त एवं लेखाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शेष धनराशि की वसूली के लिए आरोपी शिक्षक को नोटिस के माध्यम से एक सप्ताह में धनराशि जमा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें