फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में महिला सहित नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के पांच स्थानों पर विभिन्न मामलों को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत नौ लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

तकिया गांव में दारू का धंधा करने का विरोध करने पर राममूर्ति अनुरोज ने अवनीश उसकी पत्नी रूबी देवी को घायल कर दिया अवनीश ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शेरपुर गांव में नाली को लेकर हुए विवाद में रामसिंह, विशाल, संजीत, गुड्डू ने ज्ञान प्रकाश, हिमांशु, अनुज कुमार, रामू मिश्रा की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी जिससे चार लोग गंभीर घायल हो गए। ज्ञान प्रकाश ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, जार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जगत नारायण के घर में तमंचा लाठी-डंडे लेकर घुस आए अमित, सत्यपाल, विजयपाल, सुमित ने पहले जगत नारायण के साथ मारपीट की फिर जानमाल की धमकी देकर चले गए पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शेरपुर गांव में गंदगी फैलाने को लेकर हुए विवाद में शत्रोहन, पुत्तूलाल ने वहीं के निवासी सतीश कुमार की पिटाई कर घायल कर दिया। सतीश ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजान गांव में दारू पीकर उत्पात मचाने के विवाद में बृजबिहारी, अजय कुमार, अजीत, विमलेश ने एक राय होकर सुबोध और उसकी पत्नी पूनम देवी की लाठी-डंडों से पिटाई कर गंभीर घायल कर दिया। पूनम ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें