फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर हमले का आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली पुलिस ने ग्राम उकुरमुहा के एक घर में घुसकर महिला को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

14 जनवरी को रात लगभग आठ बजे ग्राम उकुरमुहा में रामवीर सिंह के घर में घुसकर कुछ लोगों ने फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से रामवीर सिंह की पत्नी वंदना (45) घायल हो गई थीं। इस मामले में पीड़ित ने उटक्के उर्फ रियाज, ताज मोहम्मद, लाल मोहम्मद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद आरोपी उटक्के को बारह बोर तमंचा मय कारतूस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें