फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपियों ने लौटाई वसूली की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईसानगर की ग्राम पंचायत परसिया और मड़वा में सरकारी धनराशि के गबन मामले में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव द्वारा पूर्व प्रधान और तत्कालीन सचिव को रजिस्टर्ड डाक से भेजी गई वसूली नोटिस लौैटा दी गई है। दोनों वसूली नोटिसों को डीपीआरओ कार्यालय में डाक विभाग ने रिसीव कराया है। परसिया के पूर्व प्रधान से 51476 रुपये और मड़वा के तत्कालीन सचिव से 14,860 रुपये की वसूली की जानी है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2011-12 में ग्राम पंचायतों में खर्च की गई सरकारी धनराशि का जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायत की टीम ने ऑडिट किया था। टीम ने सैकड़ों ग्राम पंचायतों में सरकारी धनराशि में गबन के मामले पकड़े थे। ईसानगर की ग्राम पंचायत परसिया में कैमरा खरीद, बालू खरीद, फर्म को भुगतान करने में गड़बड़ी मिली थी। ऑडिट टीम ने विभिन्न मदों में 51476 रुपये का गबन तय करते हुए वसूली कराए जाने की रिपोर्ट दी थी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कुल गबन की गई धनराशि में से आधी धनराशि की वसूली के लिए पूर्व प्रधान सुंदर लाल को नोटिस भेजा था। इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मड़वा में भी कैमरा खरीद और सफाई मजदूरों को भुगतान के नाम पर खर्च दिखाकर 14860 रुपये का गबन किया गया था। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने धनराशि की वसूली के लिए मड़वा के तत्कालीन सचिव वीरेंद्र प्रकाश शुक्ला निवासी बाछेपारा बेहजम को वसूली नोटिस भेजी थी। नोटिस के माध्यम से 15 दिनों में साक्ष्यों सहित जवाब मांगा गया था और गबन की धनराशि की वसूली भू-राजस्व की भांति कराने की चेतावनी दी थी।
पूर्व प्रधान और तत्कालीन सचिव को भेजी गई रजिस्टर्ड डाक वापस कर दी गई हैं, लेकिन दोनों कार्रवाई से बच नहीं सकते हैं। अब उनके पते पर पत्रवाहक को भेजकर नोटिस तामील कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें